पुष्कर के गायत्री धाम से लेकर त्रिपुरा के माताबाड़ी तक; सती के अंग जहां गिरे वहां बने शक्तिपीठ, जानें पौराणिक महत्व
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। सनातन धर्म में नवरात्र का बहुत बड़ा महत्व है। इस बार शारदीय नवरात्र की शुरुआत 11 अक्टूबर से होने जा रही है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में देशभर में माता आदिशक्ति के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान 51 शक्तिपीठों का दर्शन और पूजन सबसे ज्यादा फलदायी माना जाता है।